कांग्रेसजनों ने भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए किया प्रदर्शन, दर्ज मुकदमा वापस लेने की की मांग


मऊ,3 जून।  केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को वनवासी कह कर अपमानित करने के विरोध में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर आदिवासी कांग्रेस मऊ के नेतृत्व में दिनांक 29 मई, को हुये विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा थाना सरायलखंसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय उर्फ बब्लू राय, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव ब्रह्मानंद पांडेय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राधेश्याम सिंह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष  आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पर दर्ज की गई  मुकदमा को वापस करने की मांग को लेकर मंगलवार को जिले के वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट में भाजपा सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और जिला अधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक महोदय को मुकदमा वापस कराने मांग को लेकर ज्ञापन दिया। 
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को  दिए गए ज्ञापन में कांग्रेस जनों ने मांग किया है कि कांग्रेस जनों पर दर्ज की गई मुकदमा तत्काल वापस लिया जाए नहीं हुई तो विवश होकर जिले के कांग्रेस जन गांधीवादी  तरीके से जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।  
 प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के पूर्व कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय ने मांग किया है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमा तत्काल वापस किया जाए जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व  अध्यक्ष  इंतेखाब आलम ने कहा कि प्रदेश सरकार की जल विरोधी नीतियों से जनता तंग आ गई है  ।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश का कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव घनश्याम सहाय, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व , अध्यक्ष इंतेखाब आलम, शहर अध्यक्ष सलमान जमशेद , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य माधवेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू सिह, ओमप्रकाश ठाकुर, संजय यादव, धनंजय कुमार सिंह, वीरेंद्र तिवारी, उमाशंकर सिंह दाढ़ी, नजीर अहमद, प्रेमशीला उदयभान राय ,अनिल कुमार जायसवाल, शैलेंद्र कुमार सिंह,मोतीराम राम, पियुश पाण्डेय,प्रेमचंद चैहान,राम करण यादव, हंसनाथ तिवारी, प्रदीप सिंह, रमन पाण्डेय, वकील अहमद,सर्वेश राजन, प्रदीप कुमार सिंह, हमीदुल्लाह अंसारी, सुरेश यादव, सर्वेश तिवारी, आरती प्रजापति, नेयाज शाही, मुहम्मद शाही, आदि रहे. 
Uploaded Image Uploaded Image