Mau- Corona Update Mau (May - Datewise)



Mau Corona News, Mau Corona Update 


Latest Update-Click Here (June)

Update 01-06
  • मऊ जिले में कोरोना संक्रमित की सँख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। वहीं अच्छी खबर यह है की संक्रमित स्वस्थ्य भी हो रहें हैं। सोमवार को जिले में 8 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई जिन्हें परदहां ब्लाक स्थिति कोविड 19 अस्पताल से छुट्टी मिली। जिले में कुल 10 संक्रमित स्वस्थ्य हो चुके हैं।



Update 31-05
  • रानीपुर ब्लाक अंतर्गत खानपुर गांव में एक ही परिवार में दो सगे भाई जो गत दिनों महाराष्ट्र मुंबई के नालासोपारा से आए हुए थे शामिल हैं। 
  • इसके साथ ही कोपागंज ब्लाक के मीरपुर गांव निवासी एक युवती, मोहम्दाबाद गोहना के बन्दीकला गांव से एक युवक, परदहां ब्लॉक के कासिमपुर गांव से एक युवक व घोसी ब्लॉक के लखनी मुबारकपुर से एक युवक शामिल हैं।
  • अब तक जनपद से 1461 लोगों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए थे। जिनमें 1063 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, 


Update 30-05
  • घोसी विकास खंड क्षेत्र के मझवारा क्षेत्र के सेमरी जमालपुर ग्राम पंचायत के राजस्व ग्राम मिश्रौली निवासी 35 वर्ष युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।
  • उसके परिवार के 15 लोगों को फेसिलिटी क्वारंटाइन में भेज दिया गया।
  • अभी तक जनपद से कुल 1412 का सैंपल भेजा जा चुका है, जिसमें 982 की रिपोर्ट आ चुकी है। 

Update 28-05
  • आज प्राप्त 30 रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव व 28 लोग निगेटिव पाए गए। उक्त दोनों लोग फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के रहने वाले हैं जिसमें एक धर्मपुर गांव व दूसरा फतेहपुर मंडाव का रहने वाला है। उक्त दोनों व्यक्तिगत दिनों मुंबई से वापस लौटे थे, जिनका 21 मई को सैंपल भेजा गया था।
  • जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जनपद में कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमें एक व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है।
  • अब तक जनपद से 1238 लोगों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 791 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो गए, जबकि शेष लोगों के रिपोर्ट अभी आने बाकी हैं।



Update 27-05
  • जिले में करोना पाजिटिव मरीजों की संख्या 19, एकटीव मरीजों की संख्या 18 और 1 मरीज हुआ ठीक।   
  • मधुबन के मर्यादपुर में तीन कोरोना पाजिटिव मरीज मिले, वही डुमराँव के परदहा ब्लॉक में एक मिला पाजिटिव।सीएमओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बातें बताई।

Update 24-05
  • मऊ जनपद में 13 सैंपल की रिपोर्ट आई है जिसमें से दो कि रिपोर्ट पॉजिटिव जो ग्राम पलिया एवं मर्यादपुर के रहने वाले है तथा बाकी 11 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
  • जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पांच ब्यक्तियों के विदेश से आने की सूचना प्राप्त हुई है जो अली अब्बास पुत्र राहत अली, उदई प्रसाद पुत्र खरपत्तू कुवैत से, मोहम्मद यासीन दुबई से, सत्येंद्र गौतम ओमान से, मोहम्मद जफर आलम ट्यूनिस से आएंगे। 


Update 20-05
  • फतेहपुर मण्डाव ब्लॉक के 6 लोग एक ही परिवार से हैं जो गत दिनों ट्रेन द्वारा मुंबई से आये थे। 
  • इसके साथ ही अन्य तीन में रानीपुर ब्लाक की चितबिसाव की एक 9 वर्षीया बच्ची, परदहां ब्लॉक के अहिलाद व बडराव ब्लॉक के खेड़ाचवर गांव के एक-एक लोग रहने वाले हैं। जो पूर्व से पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 
  • इस प्रकार मऊ जनपद में कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मरीज हो गए। जिनमें से एक इलाज के दौरान स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। 



Update 17-05
  • मधुबन तहसील क्षेत्र के मर्यादपुर में एक महिला में पाया गया कोरोना पाजिटिव । 
  • यह 13 मई को अंधेरी बम्बई से आई थी जनपद मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय पर ही सैम्पलिंग की गई थी । 
  • रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सकों के टीम के साथ मौके पर उपजिलाधिकारी, प्रभारी निरीक्षक पहुंचे ।
  • अन्य परिवार के लोगों को क्वारंटीन करने की कवायद में जुटे।
  • अब मऊ में कुल 4 मामले जिनमें से 1 ठीक हो चुका है।



Update 15-05
  • सरायलख्नसी थाना क्षेत्र के ग्राम अहिलाद में तीसरा कोरोना पॉजिटिव मिला।
  • दिल्ली से दो दिन पहले आया था अपने गावँ , मोबाइल पर मैसेज आने पर युवक ने दी सूचना ।
  • युवक स्वयं जिला अस्पताल पहुंचकर जिला प्रशासन को दी सूचना ।
  • इससे पहले एक कोपागंज में जो अब ठीक हो चुका है। और दूसरा रानीपुर में पाया गया। अब तक मऊ जिले में कुल 3 मामले।
  • मौके पर डीएम और सीएमओ पहुंचकर युवक को भेजा आज़मगढ़ मेडिकल कालेज । 



Update 14-05
  • उत्तर प्रदेश का मऊ जिला जो ग्रीन जोन की तरफ बढ़ रहा था कि तभी रानीपुर ब्लॉक के चितबासव गांव में मुंबई से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया।
  • युवक के संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की अधिकारी चितबासव गांव पहुंच गई। टीम ने युवक को मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ भेज दिया।
  • गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। साथ युवक किस-किसके संपर्क में आया है, उसका पता किया जा रहा है।  
  • पहले भी एक मरीज कोपागंज थाना क्षेत्र में मिला था पॉजिटिव बाद में हुआ नेगेटिव।

Update 19-04
  • मऊ के कोपागंज में कोरोना पाजिटिव पाया गया।कोपागंज के दोस्तपुरा इमलीबाग में पाया गया कोरोना पाजिटिव मरीज
www.hindinetnews.in
  •  स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मोहल्ले को किया सैनिटाइज।
  • कोरोना पॉजिटिव मरीज सहारनपुर देवबंद का छात्र है ।
  • कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्त पूरा मोहल्ले का रहने वाला है पीड़ित मरीज ।
  • आजमगढ़ जनपद के मिनी पीजीआई भेजा गया मरीज ।