Update 30/06
- मऊ। मऊ जनपद में आज कुल 10 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिनमें से 2 लोग फातिमा हॉस्पिटल के कर्मचारी शामिल हैं। इसके साथ ही जनपद के घोसी अंतर्गत मिर्जाजमालपुर व खानपुर से शामिल है। जबकि चार लोग प्यारेपुरा व एक व्यक्ति खिरीबाग मोहल्ले के रहने वाले हैं। इस तरह अब जनपद में कुल 134 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। जिनमें से 73 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं व तीन लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल जनपद में एक्टिव रूप से 58 लोग कोरोना पॉजिटिव है।
Update 29/06
- सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को कुल 359 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें से सात लोग पाजिटिव पाए गए। पाजिटिव पाए गए लोगों में 01 सहादतपुरा, 02 पहाड़पुरा, 01 रघुनाथपुरा के लोग शामिल हैं। 02 क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए विदेश से आए युवकों की रिपोर्ट भी शामिल है। 01 युवक मुहम्मदाबाद गोहना कस्बे के सैदपुर में पाजिटिव पाया गया जो दवा के व्यवसाय के सिलसिले में वाराणसी भी गया था।
Update 28/06
- जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अभी शनिवार की दिन में 2, रात में 11 कुल 13 की रिपोर्ट आई ही थी कि रविवार को फिर 5 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई। शनिवार की देर रात को आई रिपोर्ट में बाल संरक्षण गृह से 1 किशोर, रघुनाथपुरा से 2, नवापुरा पूरब से 1, मलिक ताहिरपुरा से 2, पहाड़पुरा से 1, कादीपुरा में 2, बुनकर कालोनी में 1 तथा डोमनपुरा का मृत हाजी 1 यानि 11 की रिपोर्ट पाजिटिव आई। रविवार को आई रिपोर्ट में रौजा क्षेत्र में 1 और विदेश से आकर भीटी स्थित एक होटल में कोरोन्टाइन रह रहे दो लोग भी मिले पॉजिटिव। और दो अन्य जगहों से पाए गए।- जानकारी सीएमओ द्वारा दी गई।
Update 25/06
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीश सिंह ने बताया कि गुरुवार को जनपद के नगर क्षेत्र में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसमें से खिरीबाग मोहल्ले से 3, कोतवाली क्षेत्र से 3 व कासिमपुर पोखरी से 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। हालांकि जनपद के लिए सुकून देने वाली खबर यह रही कि पूर्व से एल-1 हॉस्पिटल में इलाज करा रहे लोगों में से 6 लोग पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए। जिन्हें उनके घर भेज दिया गया।
Update 21/06
- शहर में मिले पाजिटिव केस में से तीन अकेले कासिम पोखरी मुहल्ले से हैं। जिसमें 40 वर्ष की एक महिला तथा 19 वर्ष के दो किशोर हैं। इसके साथ ही राजाराम का पुरा का 52 वर्ष का एक व्यक्ति तथा रहजनियां में 35 वर्ष की एक महिला संक्रमित पाई गई है। अन्य दो बडरांव विकास खंड के भटमिला गांव 40 व 35 वर्षीय पति-पत्नी हैं, 15 जून को दिल्ली से रोडवेज बस से घर आए थे।
Update 20/06
- आज 290 रिपोर्ट प्राप्त हुए जिनमें से 10 लोग पॉजिटिव पाए गए। हालांकि उन दस में से एक व्यक्ति की रिपोर्ट आने से पूर्व ही मौत हो चुकी है। खास बात है कि इनमें तीन अग्निशमन पुलिस के जवान भी शामिल हैं। पॉजिटिव पाए जाने वालों में चिरैयाकोट, बिग्रहपुर, वलीदपुर व हरिनासाथ गांव के एक-एक लोग, हट्ठीमदारी के दो व अग्निशमन पुलिसकर्मी तीन जवान शामिल हैं। खिरीबाग मोहल्ले के निवासी व्यक्ति की वाराणसी बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो गई।
Update 19/06
- मऊ जिले के गाजीपुर तिराहा स्थित एक निजी अस्पताल कर्मचारी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन के आदेश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। वहीं होम क्वारंटीन मरीज को परदहा कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है। साथ ही मरीज के संपर्क में रहने वाले पांच लोगों को क्वारंटीन सेंटर भेजा है।
Update 18/06
- मऊ में बुधवार रात 10 बजे आई कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट में तीन लोगों के पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मच गया। एक मरीज नगर के छोटी महरानिया में मिला हैं।वहीं दो मामले रानीपुर ब्लॉक के सिरसा गांव के हैं। गांव के दोनों लोग भी मुम्बई से आए हैं। डीएम ने बताया कि दोनों कस्बों हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया उनकी संपर्क में रहने वाले लोगो को क्वारंटीन किय़ा जा रहा हैं।
Update 16/06
- डा.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि स्थानीय जिला अस्पताल में भर्ती फातिमा चौराहा निवासी व्यापारी को लगातार बुखार आने के कारण जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न देख उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया गया था। वहां सोमवार की देर शाम उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन सक्रिय हो गया और रात में ही उनके मुहल्ले को कंटेनमेंट एरिया घोषित करते हुए सुबह तक बैरीकेड कर दिया गया।
Update 13/06
- आज जनपद के रतनपुरा क्षेत्र के नगवा गांव से एक व्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाया गया। जो गत दिनों मुंबई से यात्रा कर घर लौटा था। इस तरह कुल मिलाकर अब जनपद में महज चार लोग कोरोना पॉजिटिव रह गए।
Update 11/06
- बृहस्पतिवार को कासिमपुर मे दो मरीजों के मिलने से जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 21 पहुंच गई। बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटिव मिले दंपती पांच जून को मुंबई से आए थे। इस दौरान दोनों की सैंपलिंग 7 जून को की गई थी, जिनकी आज रिपोर्ट आई है।
Update 06/06
- मुख्य चिकित्सा अधिकारी सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि आज जनपद को प्राप्त कुल 28 रिपोर्टों में से चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें अमिला बाजार से मां बेटा शामिल है जो गत दिनों महाराष्ट्र से आये थे। वहीं कासिमपुर में एक पॉजिटिव पाया गया जो गत दिनों एक संक्रमित मरीज के साथ आया था। जबकि इंदारा निवासी एक व्यक्ति जो गत दिनों महाराष्ट्र से आकर क्वॉरेंटाइन सेंटर में था शामिल हैं। इस प्रकार आज कुल 4 लोग पूर्ण पॉजिटिव पाए गए।
Update 05/06
- मऊ। जिले में आज एक भी कोरोना पाजिटिव नहीं पाया गया। Read Here
Update 04/06
- जिले मे दो और पॉजिटिव मरीज पाए गए और दो संक्रमित व्यक्तियों की रिपोर्ट नेगेटिव आई, और उन्हें उनके घरों को भेज दिया गया।
- डा.सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जांच के लिए भेजे गए नमूनों में गुरुवार को को कुल 47 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें दो पॉजिटिव मिले हैं। रानीपुर ब्लाक के चिरैयाकोट क्षेत्र अंतर्गत सुल्तानीपुर ग्राम पंचायत के हीरापुर गांव में एक और परदहा ब्लाक के डुमरांव में पिछले दिनों संक्रमित मिले 36 वर्षीय युवक के चाचा की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
Update 03/06
- आज एक साथ 10 लोग पॉजिटिव पाए गए।
- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्साप्रभारी मोहम्दाबाद गोहना लगातार ड्यूटी में रहते हुए आमजन के निमित्त सेवारत थे। जिन्होंने ने स्वतः अपनी सैंपल जांच के लिए भेजे थे।
- इसके तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्दाबाद गोहना को खाली कराते हुए सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया।
- इसके साथ ही चिरैयाकोट कस्बे के महतवाना से एक ही परिवार में मां और दो बेटी के साथ तीन, कस्बे के ही जमीनअताउल्ला मोहल्ले से एक व्यक्ति, बड़राव ब्लाक के करनपुर गांव से एक व्यक्ति, मऊ नगर क्षेत्र के भटकुआंपट्टी से दो व्यक्ति, मोहम्दाबाद गोहना के कयामुद्दीनपुर व बरसवां टेकई से एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
Update 02/06
- नगवां गांव में दंपती सहित चार लोग तो इटौरा में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पाजिटिव आई है।
- ये सभी प्रवासी श्रमिक मुंबई से लौटकर गांव आए थे। संक्रमित लोगों को सावधानी के साथ आइसोलेशन के लिए एल-1 अस्पताल भेजा गया तो उनके परिजनों को फेसिलिटी क्वारंटाइन सेंटर।
- जिलाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 1288 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें से 1252 मामले निगेटिव व 39 पाजिटिव मिले हैं।
- May Update- Click Here
