लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने आज यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान शिखा वर्मा 97.60 प्रतिशत, द्वितीय स्थान 97.20 नंदिनी गुप्ता और श्रिया वर्मा, तृतीय स्थान पर सुरभि यादव और पूजा सुरभि यादव और पूजा पाल को 97 फीसदी अंक मिले।
हाईस्कूल में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 87.30 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 93.76रहा। इंटरमीडिएट में बालकों के उत्तीर्ण का प्रतिशत 75.04 और बालिकाओं के उत्तीर्ण का प्रतिशत 86.32 रहा।
