भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट संघ ने किया आन लाइन अम्पायरिंग कोर्स( जूम एप) का आयोजन , दी जानकारी मऊ ---वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण हुए लॉक डाउन के कारण संपूर्ण खेल गतिविधियां ठप है इसको देखते हुए भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ ने खेल को बढ़ावा देने के लिए एक ऑनलाइन अंपायरिंग कोर्स का आयोजन किया है भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के सचिव इमरान अहमद लारी ने बताया कि 28 मई से शुरू हुए इस ऑनलाइन अंपायरिंग कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं जूम ऐप के जरिए इन प्रतिभागियों को भारतीय टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के जम्मू कश्मीर के फारुख सलरू द्वारा इन प्रतिभागियों को टेनिस बॉल क्रिकेट के नियमों की जानकारी दी जा रही है सचिन इमरान अहमद लारी ने बताया कि इस खेल को आगे बढ़ाने के लिए खेल महासंघ निरंतर प्रयत्नशील है भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा या खेल मान्यता प्राप्त है आगे भी इस खेल को आगे लाने के लिए अनेक प्रोग्राम चलाएं जाएंगे । इस दौरान सतीश बाबू कर्नाटक, पी प्रशांत तमिलनाडु, अजित लाल करेला, वसीम शेख राजस्थान, शिवा वैद्या नागालैंड, रामदास गोवा, फातिमा बानो लदाख आदि प्रतिभागियों ने भाग लिया। फेडरेशन की तरफ से निलेश नायक, अमजद उस्मानी, एस.के.पांडा, जावेद अनवर, मो बाबर, राजकुमार, गंगाधरीया, लोकेश शर्मा, तौसिफ लारी आदि लोगो का विशेष सहयोग रहा ।
HomeUnlabelled
मऊ -भारतीय टेनिस बाल क्रिकेट संघ ने किया आन लाइन अम्पायरिंग कोर्स( जूम एप) का आयोजन , दी जानकारी

