ज़िंदगी कि असली उड़ान बाकी है ,जिंदगी के कई इम्तेहान अभी बाकी है अभी तो नापी है मुट्ठी भर ज़मीन हमने,अभी तो सारा आसमान बाकी है -- अभिषेक मद्वेशिया
आज मऊ रोटी बैंक के अध्यक्ष , समाजवादी पार्टी के पी वर्ग जिलाकोषाध्यक्ष अभिषेक मद्धेशिया जी को जैसे ही राष्ट्रीय नेतृत्व अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा युवा शाखा उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया वैसे ही पूरे मऊ जनपद के मद्धेशिया समाज मे खुशी की लहर दौड़ गई और उनको बधाई देने वालों का तांता लग गया, प्रदेश महामंत्री निर्वाचित होने पर अभिषेक मद्धेशिया जी ने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि जो दायित्व शीर्ष नेतृत्व ने उनको दिया है उस दायित्व को पूरे लगनशीलता व कर्त्तव्य निष्ठा से निभाएंगे और समाज के लोगों के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगें मेरा फोकस समाज के युवाओं पर ज्यादा से ज्यादा रहेगा बधाई देने वालों में राधेकान्त गुप्त, पारस नाथ गुप्त, शत्रुघ्न प्रसाद गुप्त, वेद प्रकाश आर्य, हाजी हबीबुल्लाह टांडवी,अमरनाथ मद्धेशिया, गौरव मद्धेशिया,अनूप गुप्ता, संजय गुप्ता, विकाश गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, रोशन, रवि, एड0 ऋषिराज गुप्ता, अमन, शुभम, धनेश, गामा, आदेश,पवन,विजय गुप्ता,दर्जनों वरिष्ठ जन सहित युवा साथियों ने बधाई दी

