साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग तथा इन्दु प्रकाश फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक, मऊ के संयुक्त तत्वावधान में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में एक भव्य एवं यादगार फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम उत्साह, उमंग, संस्कार और भावनाओं का अद्भुत संगम बन गया, जिसमें जूनियर छात्रों ने अपने सीनियर्स को शानदार विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन अखिलेश कुमार राय एवं प्राचार्य डॉ. प्रमोद मौर्य द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। फेयरवेल समारोह में छात्रों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने नृत्य, संगीत, कविता, शायरी और नाट्य मंचन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से सभागार गूंज उठा। विशेष रूप से समूह नृत्य और एकल गायन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दियज्ञं कार्यक्रम के दौरान सीनियर एवं जूनियर छात्रों के बीच विभिन्न मनोरंजक खेल और टाइटल राउंड भी आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में फेयरवेल के प्रतिष्ठित खिताबों की घोषणा की गई बी.फार्मा वर्ग से मिस्टर फेयरवेल- सौरभ तिवारी
मिस फेयरवेल- आरुषि गिरी डी.फार्मा वर्ग से मिस्टर फेयरवेल- शुभम वर्मा मिस फेयरवेल -आकांक्षा भारती इन विजेताओं को मंच पर ताज, सैश एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और व्यवहार कुशलता को निर्णायक मंडल द्वारा सराहा गया। इस अवसर पर चेयरमैन अखिलेश कुमार राय ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि “विद्यार्थी जीवन संघर्ष, अनुशासन और सीखने का समय होता है। आप सभी देश के भविष्य हैं और समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखते हैं। अपने ज्ञान और संस्कारों के बल पर जीवन में उच्च शिखर तक पहुंचें।” प्राचार्य डॉ. प्रमोद मौर्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “कॉलेज में बिताए गए ये चार वर्ष केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का भी आधार होते हैं। यहां सीखी गई बातें जीवनभर आपके साथ रहेंगी। आप जहां भी जाएं, इस संस्थान का नाम रोशन करें।” कार्यक्रम में अन्य शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। फेयरवेल के इस खास मौके पर सीनियर छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कॉलेज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि यहां बिताए गए पल उनके जीवन के सबसे सुनहरे और यादगार क्षण रहेंगे। कई छात्र अपने साथियों और शिक्षकों से विदा लेते समय भावुक नजर आए, जिससे माहौल कुछ पल के लिए भावनात्मक हो गया।समारोह के अंत में सभी ने एक-दूसरे के साथ फोटो खिंचवाकर इन यादगार पलों को संजोया। संगीत, हंसी, भावनाओं और सम्मान से भरा यह फेयरवेल कार्यक्रम लंबे समय तक सभी के दिलों में बसी यादों के रूप में जीवित रहेगा। इस प्रकार साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग एवं इन्दु प्रकाश फार्मेसी एंड पॉलिटेक्निक, मऊ का यह फेयरवेल समारोह न केवल एक विदाई, बल्कि नए सपनों और संभावनाओं की ओर एक प्रेरणादायक शुरुआत बन गया। इस दौरान प्रधानाचार्य प्रमोद मौर्या व अध्यापकगण अकिता सिंह अविनास पाण्डेय, शिवम सुशील , अजय सिंह, मुदस्सीर शमीम,चन्द्रशेखर चैहान रामप्रकाश व विवेक पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव,अंकिता सिंह, जुही गुप्ता, आकंाक्षा राव , विजय मौर्या व सभी छात्र छात्रा भी उपस्थित थे ।
