विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान जारी, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सौपा ज्ञापन

मऊ। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में जनहित निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं, जांच व्यवस्था, दवाओं की उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को जाना गया। मरीजों द्वारा जांच, दवाओं तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं की जानकारी दी गई।

निरीक्षण में विशेष रूप से रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता, आवश्यक जांचों की व्यवस्था तथा मरीजों को बाहर से जांच एवं दवाएं लिखे जाने जैसे मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा की गई। इन्हीं समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर CMS डॉ. धनंजय कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन के माध्यम से अस्पताल में आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था करने, जरूरी जांचों की सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध कराने, आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को अनावश्यक रूप से बाहर से जांच या दवाएं खरीदने के लिए मजबूर न किए जाने की मांग की गई।

विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनहित निरीक्षण अभियान का उद्देश्य केवल समस्याओं को देखना नहीं, बल्कि जनता की समस्याओं को मौके पर समझकर संबंधित अधिकारियों के सामने रखना और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना है।

उन्होंने कहा, “जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाना ही हमारा लक्ष्य है। जनहित से जुड़े हर मुद्दे पर जनता की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी और समस्याओं के समाधान तक जनहित का संघर्ष जारी रहेगा।जनता की समस्या हमारी जिम्मेदारी है—जनहित में निरीक्षण भी जारी रहेगा और संघर्ष भी।

आज के कार्यक्रम में अवधेश मौर्य, अरमान खान, मंजीत यादव, संजय राजभर सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
Uploaded Image Uploaded Image