सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, सिकटिया, मऊ में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के *प्राइमरी विंग, अपर प्राइमरी विंग एवं सीनियर विंग* के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय प्रांगण में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
आउटडोर गेम्स में- कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, वॉलीबॉल, दौड़, रिले रेस आदि तथा *इनडोर गेम्स में- लूडो, कैरम, चेस, टेबल टेनिस आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सभी बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
खेलों के समापन के पश्चात सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया एवं उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जायसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जायसवाल जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जायसवाल, प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य संदीप कुमार दुबे जी* ने कहा -
राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। खेल हमारे जीवन में अनुशासन, एकता, टीम भावना और स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। शिक्षा के साथ खेलों का समन्वय ही बच्चों के सर्वांगीण विकास का आधार है
उप-प्रधानाचार्य श्री रवि प्रताप शर्मा जी* ने अपने उद्बोधन में कहा -
खेल से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और हार-जीत को समान भाव से लेने की सीख मिलती है। आज जिस जोश के साथ प्राइमरी से लेकर सीनियर विंग तक के बच्चों ने भाग लिया है, वह प्रशंसनीय है।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
