लखनऊ। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की समस्त बसों में महिलाओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।
यह सुविधा 27 अगस्त 2026 की सुबह 6:00 बजे से 29 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि 12:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इस दौरान प्रत्येक महिला एक सहयात्री के साथ निःशुल्क यात्रा कर सकेगी।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं को अपने भाई के घर आने-जाने में सुविधा मिले, इसके लिए परिवहन निगम की ओर से यह विशेष व्यवस्था की गई है।
