सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मऊ में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस पर भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन


Uploaded Image

सेंट ज़ेवियर्स हाई स्कूल, मऊ में भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर प्राइमरी विंग, अपर प्राइमरी विंग एवं सीनियर विंग के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं नाटक के माध्यम से भारत छोड़ो आंदोलन के इतिहास और महात्मा गांधी के "करो या मरो" के नारे को जीवंत किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर  अभिषेक आदित्य, जॉइंट डायरेक्टर श्रीमती गरिमा जयसवाल, रेजिडेंशियल डायरेक्टर गौतम जयसवाल, जॉइंट रेजिडेंशियल डायरेक्टर श्रीमती दीपिका जयसवाल, प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे एवं उप प्रधानाचार्य रवि प्रताप शर्मा सहित समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

प्रधानाचार्य  संदीप कुमार दुबे जी एवं उप प्रधानाचार्य  रवि प्रताप शर्मा जी ने संयुक्त रूप से बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि "भारत छोड़ो आंदोलन हमें त्याग, समर्पण और आत्मनिर्भरता का संदेश देता है। आजादी हमें आसानी से नहीं मिली, इसे बनाए रखने के लिए हमें अनुशासित और कर्तव्यनिष्ठ बनना होगा।" 

उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना जागृत करते हैं।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।