औषधि निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर जांच हेतु भेजा गया संदिग्ध औषधि का नमूना।

औषधि निरीक्षण में अनियमितता मिलने पर जांच हेतु भेजा गया संदिग्ध औषधि का नमूना।

Uploaded Image

औषधि निरीक्षक ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के निर्देशो के अनुपालन व मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद मऊ के द्वारा नसीम अहमद पूर्व एम०एल०ए० के द्वारा उपचार से संबंधित चिकित्सा प्रतिपूर्ति प्राप्त करने हेतु उपलब्ध कराए गए बिजकों के सत्यापन के कम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा दिनांक 10.08.2026 को मेसर्स नवीन मेडिकल स्टोर नवीन मार्केट, बालनिकेतन मऊ निकट महिला जिला चिकित्सालय जनपद मऊ का निरीक्षण फर्म स्वामी श्री पंकज यादव व फर्म के औषधि अनुज्ञप्ती पर पंजीकृत फार्मासिस्ट श्री श्रीराम यादव की उपस्थिति में किया गया तथा मुख्य चिकित्साधिकारी जनपद मऊ द्वारा उपलब्ध कराए सेल्स इनवाईसों को देखकर दोनो ने संबंधित बिलों को उनकी फर्म से जारी किए जाने से इनकार किया तथा उनके समर्थन में उनकी फर्म पर उपलब्ध विकय बीजक जारी किए जाने हेतु बुकलेट को दिखाया तथा भिन्नता के संबंध में अपना लिखत बयान फर्म स्वामी ने उपलब्ध कराए जिसमें फर्म स्वामी के दूरभाष संख्या व हस्तलेख का उल्लेख किया जिसपर फार्मासिस्ट में सहमती जताई। निरीक्षण के समय 01 औषधि के क्रय बीजक प्रस्तुत न करने के कारण 01 संदिग्ध औषधि की सम्पूर्ण मात्रा को जांच एवं विश्लेषण हेतु संकलित किया गया तथा उल्लिखित औषधि का क्रय, विक्रय बीजक 05 दिवसों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। निरीक्षण आख्या की प्रति औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रय), आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गयी। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।