शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में आगामी 9 अगस्त, रविवार को शाम 3:00 बजे एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन होने जा रहा है। एम.ए.ए. फाउंडेशन (M.A.A. Foundation) एवं रे ऑफ़ ह्यूमैनिटी (Ray of Humanity) के संयुक्त सौजन्य से आयोजित यह "पांचवां वार्षिक सम्मान समारोह" - 'तालीमी एज़ाज़ की एक शाम, नई नस्ल के नाम' शीर्षक से आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन एम.ए.ए. फाउंडेशन कैंपस, डोमन पूरा गोलवा रोड, मऊ में किया जाएगा। इस दौरान NEET UG, IIT, CA, यूनिवर्सिटी टॉपर्स, UPSC तथा BPSC 2026 में सफलता हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट हस्तियाँ होंगी शामिल
संस्था के प्रेसिडेंट एवं चेयरमैन मि. जमाल अख्तर अर्पण ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद मऊ के चेयरमैन मि. अरशद जमाल शिरकत करेंगे।
इसके अतिरिक्त, शिक्षा व स्वास्थ्य जगत से जुड़ी कई नामचीन हस्तियाँ विशिष्ट अतिथि (Distinguished Guests) के रूप में उपस्थित रहेंगी:
मो. सादिक सर (डायरेक्टर, हेरा एकेडमी, आजमगढ़)
डॉ. यशिका सिंह (MBBS, MS, IVF एक्सपर्ट)
मुरली धर सर (डायरेक्टर, लिटिल फ्लावर स्कूल ग्रुप, मऊ)
फ़ुज़ैल सर (फातिमा कॉन्वेंट स्कूल, मऊ)
महफूज़ रहमान सर (डायरेक्टर, शफ़ीमा MLH एकेडमी)
आयोजकों ने क्षेत्र के समस्त प्रबुद्धजनों, अभिभावकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर मेधावियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
