राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन उ0प्र0 में ब्लाक ईकाई परदहाॅ की एक बैठक ब्लाक सभागार में प्रधान चन्द्रिका के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन गोपाल शरण पाण्डेय द्वारा किया गया जिसमें उ0प्र0 सरकार द्वारा ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार को प्रशासक बनाए जाने पर उनका माल्यार्पण एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में संगठन के प्रदेश प्रभारी रविन्द्र राय ने कहा कि उ0प्र0 सरकार ने कार्यकाल सम्माप्ति के बाद प्रधानों के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख को प्रशासक मनोनित किया है। उसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री महोदय एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश राजभर बधाई के पात्र है। उन्होने प्रशासक के रूप में कर्मचारियों तथा अधिकारियों द्वारा जो समस्या उत्पन्न की जा रही है । उस पर भी ध्यान देना होगा। मण्डल उपाध्यक्ष/ जिला प्रभारी काशीनाथ यादव ने अपने ब्लाक में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उस पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया सम्मान से अभिभूत ब्लाक प्रमुख राजेश कुमार ने प्रधानों को अस्वस्त किया कि मै आपके प्रत्येक संघर्ष में साथ रहुॅगा। अन्त में पूर्व मंत्री स्व0 कल्पनाथ राय के पुण्य तिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए तथा रसड़ा विधानसभा विधायक उमाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर बृजेश सिंह बागी, पंकज पाण्डेय, काशीनाथ यादव, रामप्रवेश उर्फ कमलेश, आशीष, दिनेश चैहान, उमेश यादव,कालेश्वर, पारस यादव, अजय राना, शिवशंकर पाल, ज्ञान प्रकाश, निहाल, जितेन्द्र, मनोज, सुभाष यादव, अशोक यादव, चन्दन तथा समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
