मऊ। श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट,मऊ के तत्वावधान में रविवार को तमसा नदी की पावन तट पर हर वर्ष की भांति अबकी बार भी 151 बर्फ की सिल्लियों से निर्मित बाबा बर्फानी का हिमलिंग वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दर्शन के लिए शुभारंभ हो गया। यहां बम-बम भोले के जयकारे से समूचा वातावरण भक्तिमय गुंजायमान हो उठा।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सावन मास में श्रावणी मेला का आयोजन किया गया। यहां श्री अमरनाथ सेवा समिति शांतिकुंज गायघाट द्वारा हिमलिंग 151 सिल्ली से बनाया गया। परंपरागत तरीके से वैदिक मंत्र उपचार के बीच पूजन कार्यक्रम हुआ और बाबा बर्फानी का पट हर-हर महादेव के जयकरे के साथ दर्शन के लिए खुल गया।
जनपद मऊ ही नहीं बल्कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर,गोरखपुर के बड़हलगंज तक के श्रद्धालु दर्शन करने के लिए उमड़ पड़े।
श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला।
बीच-बीच में हर हर महादेव की जानकारी लगते रहे और भोले बाबा से संबंधित गीत पर लोग थिरकते नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष मुकेश चौधरी राम सकल चौहान कोषाध्यक्ष शशिमल्ल, उमेश सिंह ईश्वर कुमार यादव, विनय गुप्ता संरक्षक प्रदीप सिंह, सुनील बरनवाल, गोपाल जी, दिनेश गुप्ता, अवनीश सिंह, कल्याण सिंह, आनंद कुमार, संजीव गिहार, नंदू उदय आदि लोग शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति के संरक्षक प्रदीप सिंह ने किया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने खड़े इंतजाम किए हैं। उधर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने भी मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए खड़े निर्देश दिए हैं। खास करके महिला पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की गई है।
