वलीदपुर में उमड़ा तिरंगे का जनसैलाब, हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे की दिखी मिसाल

 स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वलीदपुर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, वलीदपुर के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष श्री उमाशंकर ओमर जी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

तिरंगा यात्रा में हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ छोटे बच्चों, युवाओं, व्यापारियों एवं नगरवासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के नारों से पूरा वलीदपुर राष्ट्रप्रेम के रंग में रंग गया।

तिरंगा यात्रा खाद गोदाम से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान, सोनार गली एवं बड़ी बाज़ार होते हुए पुनः रामलीला मैदान पहुँची। पूरे मार्ग में लोगों ने तिरंगा यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया और राष्ट्रप्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक एकता का संदेश दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हिंदू-मुस्लिम एकता एवं वलीदपुर की गंगा-जमुनी तहज़ीब रहा। यात्रा में सभी वर्गों की भागीदारी ने यह संदेश दिया कि तिरंगा पूरे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, वलीदपुर के नगर अध्यक्ष मनीष वर्मा, उपाध्यक्ष अंकित वर्मा, उपाध्यक्ष जमाल हासिम, महामंत्री मो० फ़ैज़, मुहम्मदाबाद गोहना के प्रभारी निरीक्षक कमलकांत वर्मा जी, वलीदपुर चौकी प्रभारी नूर आलम जी, मुहम्मदाबाद गोहना के अध्यक्ष श्री जगदीश प्रसाद गुप्ता जी सहित संगठन के पदाधिकारी, व्यापारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन का भरपूर सहयोग एवं सराहनीय व्यवस्था देखने को मिली। प्रशासन एवं पुलिसकर्मियों के सहयोग से यात्रा शांतिपूर्ण, व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

समापन अवसर पर श्री उमाशंकर ओमर जी जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को देश की एकता, अखंडता, शांति, सौहार्द एवं भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प कराया। राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत वातावरण में “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के जयघोष 
Uploaded Image