जिलाधिकारी मऊ आनन्द वर्धन एवं पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं बाढ़ राहत/ फ्लड कम्पनी का किया गया निरीक्षण


जिलाधिकारी मऊ व पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा थाना दोहरीघाट क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों एवं स्थापित बाढ़ राहत/ फ्लड कम्पनी का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बाढ़ की स्थिति का जायजा लेते हुए राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों से अब तक की गई व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के दौरान बाढ़ राहत/ फ्लड कम्पनियों लिए उपलब्ध कराई जा रही अन्य आवश्यक सुविधाओं का निरीक्षण किया गया। उनकी समस्याएं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखें तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जाए। साथ ही नाव संचालन, राहत कार्यों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को राहत एवं बचाव कार्यों में पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करने, राहत सामग्री समय से उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

अंत में पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी महोदय ने आमजन से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें, प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा प्रशासन को दें।
Uploaded Image Uploaded Image