मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ मऊ की बिटिया को राज्यपाल ने दिया स्वर्ण पदक ,एमबीबीएस के साथ ही एमडी में भी वीणा थरड को मिला गोल्ड मेडल


Uploaded Image

 जिसके अंदर हौसला होता है, उसके लिए कोई सपना बड़ा नहीं होता। कुछ इसी अंदाज में लगातार सीढ़ी दर सीढ़ी सफलता के साथ सफर करने वाली मऊ की बिटिया वीणा थरड को बुधवार को लखनऊ में राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल द्वारा स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। वीणा थरड ने वीरांगना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी से एमडी पूर्ण किया। जिसमें अच्छा प्रदर्शन होने पर महामहिम राज्यपाल द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। विशेष बात यह कि वीणा थरड को एमबीबीएस में भी उच्च प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था।
नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाय प्रमोद थरड मीना थरड की पुत्री वीणा थरड ने अपनी प्राथमिक शिक्षा फातिमा स्कूल मऊ से प्राप्त किया। उसके बाद वह बिरला बालिका विद्यापीठ पिलानी चली गई। जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई किया। वीणा थरड को एमबीबीएस में भी गोल्ड मेडल मिला था उन्होंने तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज मुरादाबाद से एमबीबीएस किया था। जिसके बाद उन्होंने वीरांगना लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज झांसी से एमडी पोस्ट ग्रेजुएशन में टॉप किया। बिटिया की इस उपलब्धि से परिजनों में हर्ष का माहौल है। गौरतलब हो कि वीणा थरड लघु उद्योग भारती प्रदेश उपाध्यक्ष भरत थरड की भतीजी हैं। नगर के उद्यमी परिवार में पहचान रखने वाले प्रमोद थरड की बड़ी बेटी एमबीए कर चुकी हैं, वहीं वीणा थरड एमडी के बाद छोटा बेटा भी एमबीबीएस पूर्ण कर चुका है।