शीतला माता धाम मंदिर में चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

श्री शीतला माता धाम में चल रहे शत चंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति पर उमड़ी भक्तों की भीड़ । श्री शीतला माता मंदिर पर आयोजित श्री शतचंडी पाठ धीरेंद्र कुमार मिश्र के आचार्यकत्व में विगत कई दिनों से चल रहा महायज्ञ का  समापन के अवसर पर यज्ञ हवन पूजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य आचार्य ने बताया कि निर्माण आदि शुभ कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो तथा मन बुद्धि चित्त और आत्मा की शुद्धि हो और भक्तों के ऊपर मां शीतला महारानी की कृपा बनी रहे।इसी कामना के साथ मां का पूजन अर्चन भक्तों द्वारा किया गया ।इस अवसर पर काशी से पधारे विद्वान विशाल जी महाराज ने कहा कि शत चंडी महायज्ञ में सात सौ श्लोकों का सौ बार हवन  किया जाता है इस महा यज्ञ से मनुष्य के जीवन की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।यह महा यज्ञ बहुत ही शक्तिशाली अनुष्ठान है।इस अवसर पर  यजमान के रूप में सौरभ मद्धेशिया संजय सर्राफ राजेश गुप्ता विनोद वर्मा सौरभ बरनवाल  अरविंद C A आनंद कुमार उमाशंकर चौरसिया  के अतिरिक्त मंदिर समिति के संजय वर्मा डा रामगोपाल गुप्त पारसनाथ गुप्त  भरत लाल राही  संजय खंडेलवाल महातम यादव    बेचन राम हिमांशु मद्धेशिया  आदि मौजूद रहे।
Uploaded Image