7वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में जनपद के पीयूष ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, बढ़ाया जिले का मान


Uploaded Image

 उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा वाराणसी के  में आयोजित 7वीं राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता के आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में जनपद के प्रतिभाशाली खिलाड़ी पीयूष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जनपद का गौरव बढ़ाया है।

प्रतियोगिता में जनपद के अन्य खिलाड़ियों आशीष, अनंत, सागर विश्वकर्मा, श्रेया पाल एवं सुमन राय ने भी प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी रंजू प्रजापति ने कोच के रूप में तथा मंजू चौरसिया ने निर्णायक (जज) के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि इस राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में राजन वैदिक ने कंपटीशन डायरेक्टर के रूप में दायित्व निभाते हुए प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं समापन कराया।

डिस्ट्रिक्ट योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष राजेश गोस्वामी सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जनपद की योगासन टीम की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।