घोसी सांसद राजीव राय ने मधुबन विधानसभा के ग्राम गौरीडीह और अलीपुर शेखपुर में संसदीय क्षेत्र विकास निधि से नवनिर्मित इंटरलॉकिंग मार्गों का किया लोकार्पण

घोसी लोकसभा क्षेत्र से लोकप्रिय समाजवादी पार्टी के सांसद राजीव राय ने क्षेत्र के विकास की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए मधुबन विधानसभा अंतर्गत दो महत्वपूर्ण ग्रामों में सांसद विकास निधि योजना के तहत नवनिर्मित रबर मोल्ड इंटरलॉकिंग सड़कों का विधि-विधान से लोकार्पण किया। इन विकास कार्यों से क्षेत्रीय जनता को जलभराव और जर्जर रास्तों से बड़ी राहत मिलेगी।
​सांसद निधि वर्ष 2025-26 के अंतर्गत, विकास खण्ड दोहरीघाट के ग्राम सभा गौरीडीह में चौराहा से प्राथमिक विद्यालय की तरफ ईंट भट्ठे के पास सुरेश राय के खेत तक रबर मोल्ड इण्टर लाकिंग निर्माण कार्य का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद राजीव राय के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ। इस मार्ग की कुल स्वीकृत लागत ₹16,05,390.00 (सोलह लाख पांच हजार तीन सौ नब्बे रुपये) है। इस विकास कार्य के प्रस्तावक पूर्व प्रधान अभय कुमार राय रहे।
​इसी क्रम में, सांसद राजीव राय ने विकास खण्ड फतेहपुर मण्डाव के ग्राम सभा अलीपुर (अल्लीपुर शेखपुर) में माइनर से प्रहलाद मिश्रा के खेत तक रबर मोल्ड इण्टरलाकिंग निर्माण कार्य का भी भव्य लोकार्पण किया। इस मार्ग की कुल स्वीकृत लागत ₹14,94,824.00 (चौदह लाख चौरानवे हजार आठ सौ चौबीस रुपये) है। यह कार्य सुधीर कुमार यादव के सौजन्य से एवं ग्रामीणों की बेहद मांग पर कराया गया है।
​इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए सांसद राजीव राय ने कहा कि घोसी लोकसभा का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है। गांवों को मुख्य मार्ग और बुनियादी सुविधाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वे उस पर हमेशा खरे उतरेंगे।
​दोनों ही परियोजनाओं की कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (RED), मऊ रही, जिसने गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराया।
Uploaded Image Uploaded Image