दीवानी न्यायालय, मऊ में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन

 उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में  "वृक्षारोपण महाअभियान-2026" तथा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत दीवानी न्यायालय, मऊ परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में दीवानी न्यायालय, मऊ के न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करने का सामूहिक दायित्व है। सभी नागरिकों से अधिकाधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण हेतु सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ सम्पन्न हुआ।

Uploaded Image