विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिरोहण ने बांटे कपड़े के थैले, प्लास्टिक मुक्त समाज का दिया संदेश

मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिरोहण सामाजिक संस्थान द्वारा नगर में जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों के बीच कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। संस्थान ने नागरिकों से प्लास्टिक के उपयोग को कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए कपड़े एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को बताया गया कि एकल उपयोग वाली प्लास्टिक पर्यावरण, जल स्रोतों तथा जीव-जंतुओं के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव लाकर प्रकृति संरक्षण में योगदान दे।

संस्थान की संस्थापिका एवं अध्यक्ष
Uploaded Image

ज्योति सिंह ने कहा कि अधिरोहण सामाजिक संस्थान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकार या किसी संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय सहयोग का संकल्प लिया