यूनिवर्सल बुडो शोतोकान कराटे-डो ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बेल्ट प्रमोशन टेस्ट एवं 26 साइकिल छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न

यूनिवर्सल बुडो शोतोकान कराटे-डो ऑर्गेनाइजेशन (UBSKO) द्वारा आज बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का सफल आयोजन किया गया। परीक्षा में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने तकनीकी कौशल, अनुशासन एवं शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन किया। बेल्ट प्रमोशन टेस्ट का उद्देश्य खिलाड़ियों की योग्यता का मूल्यांकन कर उन्हें अगले बेल्ट स्तर के लिए प्रोत्साहित करना है। 

इस अवसर पर संस्था द्वारा मेधावी एवं पात्र खिलाड़ियों को 26 छात्रवृत्ति साइकिलों का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक शिहान अंबिका भारद्वाज (संस्थापक एवं अध्यक्ष, यूनिवर्सल बुडो शोतोकान कराटे-डो ऑर्गेनाइजेशन) ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम में अभिभावकों, प्रशिक्षकों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी सफल बनाया। संस्था ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Uploaded Image Uploaded Image