प्रगतिशील किसानों ने गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी हेतु खुदाई व सफाई को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

जिलापंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता राकेश सिंह के  नेतृत्व में प्रगतिशील किसानों ने  कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी के नाम का पत्रक /ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट रमेश बाबू को तथा विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव जी को देकर गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी हेतु खड़िया नाला और गाढ़ा -नगवा नाला/ड्रेन की खुदाई/सफाई बरसात के पूर्व तत्काल कराने की मांग की है क्योंकि गत वर्ष मोनथा चक्रवात- तुफान के कारण रतनपुरा ब्लाक के 31 गांवों की धान की फसल पानी में डूब कर सड़ गई और जल निकासी नहीं होने से गेहूं की बुआई भी नहीं हो पाई थी। इन दोनों तालों  के कार्य की निविदा( टेंडर) भी हो चुका है और कार्य समाप्त होनेकी अंतिम तिथि 15 जून 2026 तक निर्धारित है लेकिन आज तक सिंचाई विभाग द्वारा इन दोनों नालों पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। अगर बरसात शुरू हो गई तो इन नालों में पानी भर जाएगा तो खुदाई करना एक मुश्किल कार्य होगा ।इसीलिए समय रहते किसानों के हित में खुदाई तत्काल प्रारंभ कर देना चाहिए। 
इन्होंने बताया कि हम किसानोंकी मांग पर जिला प्रशासन ने गाढ़ा ताल और इटौरा ताल की जल निकासी हेतु खड़िया नाला लंबाई 9.02 किलोमीटर के सापेक्ष 11.96लाख रूपया तथा गाढ़ा नगवा-नाला की लंबाई 11.6 किलोमीटर की खुदाई सफाई हेतु 15.08 लाख रुपया स्वीकृति हुआ है।
इन्होंने ज्ञापन देकर तत्काल खुदाई करने की मांग की है अगर 15 जून 2026 तक खुदाई नहीं हुआ तो क्षेत्रीय किसानों को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन  करने को बाध्य  होंगे। पत्रक देते समय अवध राज यादव पूर्व प्रधान , अतुल राय एडवोकेट,अरुण सिंह ,कन्हैया लाल गुप्ता ,सुबाष राजभर , पारस राम,,सुनील त्रिपाठी, केदार सिंह, रामाश्रय सिंह, अभिमन्युसिंह, योगेश राजभर, नरेंद्र तिवारी,सोनू सिंह आदि प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे।
Uploaded Image Uploaded Image