निजी जमीन से ट्राली ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक, जल्द होगा आंदोलन


Uploaded Image

 मऊ । जिले के विद्युत वितरण खंड प्रथम अंतर्गत नगर क्षेत्र के पुरानी तहसील के पूरब तरफ सहादतपुरा नई बस्ती निवासी राम प्रवेश सिंह के निजी जमीन में ट्राली पर ट्रांसफार्मर रखकर बिजली विभाग द्वारा अवैध ढंग से जबरन संचालित किया जा रहा है।
उक्त ट्राली ट्रांसफार्मर को निजी जमीन से हटाने के लिए जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर हटाने की मांग रामप्रवेश सिंह सहित अन्य ने की है।
 आप सभी जानते है कि ट्राली ट्रांसफार्मर एक आपातकालीन व्यवस्था के लिए है।यह ट्राली ट्रांसफार्मर दो वर्ष पूर्व लगाया गया था । जब 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। वही जला हुआ 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर 50 मीटर की दूरी पर नए फाउंडेशन पर रखकर संचालित हो रहा है। जबकि यह नियम है कि जला हुआ ट्रांसफार्मर लग जाने के बाद ट्राली ट्रांसफार्मर को हटा दिया जाता है।लेकिन बिजली विभाग दो वर्ष से ट्राली ट्रांसफार्मर को राम प्रवेश सिंह के निजी जमीन में खड़ा करके अवैध तरीके से जबरन संचालित कर रहा है। जिसके कारण राम प्रवेश सिंह अपने निजी जमीन में कोई निर्माण कार्य नहीं करा पा रहे है। वही राम प्रवेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह ,वीर बहादुर सिंह ,तेज बहादुर सिंह ने बताया कि इस ट्राली ट्रांसफार्मर में आए दिन स्पार्क होता रहता है और आग लगती रहती है।जिसके कारण इसके तार टूटकर रामप्रवेश सिंह के घर के बाउंड्री में तथा सड़क के बीचों बीच लटक जाता है। जिससे कभी भी किसी वक्त किसी व्यक्ति की जान जा सकती है। वही इन्होंने कहा कि इस ट्राली ट्रांसफार्मर को हटाने के संबंध में ऊर्जा मंत्री सहित बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता एवं अधिशासी अभियंता प्रथम को कई पत्र दिया गया है। लेकिन अभी तक निजी जमीन से ट्राली ट्रांसफर नहीं हटाया गया है। यदि बिजली विभाग को ट्राली ट्रांसफॉर्मर को चलाना आवश्यक है तो 50 मीटर की दूरी पर जहां 400 केवीए का ट्रांसफार्मर संचालित है वहीं नगर पालिका की सरकारी जमीन है वही ट्राली ट्रांसफार्मर को रखकर विभाग संचालित कर सकता है। 
इस ट्राली ट्रांसफार्मर के कारण भविष्य में यदि कोई घटना या दुर्घटना होती है तो इसका सीधे जिम्मेदार बिजली विभाग के अधिकारी और जिला प्रशासन होगा।वही रामप्रवेश सिंह ,विवेक सिंह,अभिषेक,वीर बहादुर सिंह,तेज बहादुर सिंह,सुरेंद्र और धर्मेंद्र ने जिला प्रशासन एवं बिजली विभाग के अधिकारियों से मांग किया है इस ट्राली ट्रांसफार्मर को यदि एक सप्ताह के भीतर नहीं हटाया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।