अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने भीडॉक्टर मणि भूषण तिवारी अधिशासी अधिकारी से मुलाकात की

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ  के तत्वावधान में व्यापारियों का जत्था जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल गुप्त के साथ नवागंतुक अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मऊ डा मणि भूषण तिवारी से मिला।इस अवसर पर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत अभिनंदन करते हुए डा गुप्त ने कहा  कि उप नगर आयुक्त का अनुभव प्राप्त नए अधिकारी को पाकर व्यापार मंडल बहुत ही प्रसन्न और गदगद है।निश्चित रूप से इस ऊर्जावान अधिकारी द्वारा नगर हित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी ईमानदारी और तन्मयता के साथ  नगर में सफाई  पेय जल व्यवस्था की जाएगी ।डॉ गुप्त ने कहा कि श्री तिवारी के प्रशासनिक अनुभवों तथा कार्य कुशलता का लाभ हम सभी को बेहतर सुविधाएं के रूप में मिलेगा । इस अवसर पर युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर फैजी ने कहा कि नगर में यातायात व्यवस्था सड़को की पटरियों का निर्माण तथा सफाई  व्यवस्था में पूरी निष्ठा तथा पारदर्शिता के साथ होना चाहिए । श्री फैजी ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल तथा उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल पालिका के साथ सदैव सकारात्मक सहयोग प्रदान करता रहेगा । अधिशाषी अधिकारी ने कहा कि व्यापारियों के सहयोग से नगर को स्वच्छ सुंदर और आकर्षक बनाने का प्रयास करेंगे ।इस अवसर पर मुख्य रूप से संगठन के महामंत्री कन्हैया लाल जायसवाल महातम यादव आनंद गुप्ता युवा नेता इकबाल अहमद सुभाष कन्नौजिया  आदि मौजूद रहे।
Uploaded Image