अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कुरथी जाफरपुर के अध्यक्ष बने संजय विश्वकर्मा


Uploaded Image

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ की कुरथी जाफरपुर  नगर पंचायत इकाई का गठन किया गया. जिसमें अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा तथा उपाध्यक्ष दयानंद आर्य और अजय मद्धेशिया तथा श्रीकांत यादव  बने। संगठन के महामंत्री का पद भार गोपाल जी मद्धेशिया तथा सौरभ मद्धेशिया को मंत्री तथा कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार मौर्य एवं संगठन मंत्री  गोविंद साहनी को बनाया गया  संगठन के संरक्षक हेतु हाजी बदरे आलम अतुल मद्धेशिया और इंद्रजीत मद्धेशियाको चुना गया । नगर पंचायत कुर्थी जाफरपुर के टैक्सी स्टैंड के पास एक अतिथि गृह में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ तत्वावधान में जिला अध्यक्ष डॉ रामगोपाल गुप्ता की निर्देशन में नगर इकाई   चुनाव किया गया। इस अवसर पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करा कर बधाई देते हुए डा गुप्त ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए  सभी सम्मानित सदस्यों ने अनुरोध है कि वे संगठित होकर परिस्थितियों का सामना करेंगे ऐसा संकल्प लें। डा गुप्त ने कहा कि व्यापार मंडल व्यापारियों का शोषण और उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं करेंगे । डा गुप्त ने शासन से मांग किया कि बाजारों में व्यापारियों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और  पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए तथा ऑनलाइन ट्रेडिंग तत्काल बंद किया जाए। इसकी अतिरिक्त छोटे-छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को टैक्स के नाम पर किसी भी प्रकार का सर्वे एवं छापे ना डाले जाएं ।व्यापारियों ने साप्ताहिक बंदी को  सख्ती से लागू करने पर विचार किया गया। समारोह को कन्हैया लाल जायसवाल अजहर फैजी इकबाल अहमद मनोज गुप्ता राम केर विश्वकर्मा महातम यादव अभिषेक मद्धेशिया  ने संबोधित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता  हाजी बदरे आलम तथा संचालन गोविंदा साहनी ने किया ।इस अवसर पर मुख्य रूप से सुभाष कन्नौजिया अजय मिश्र आनंद गुप्ता वीरेंद्र गुप्ता अरविंद गुप्ताअनिल शर्मा दिलीप मद्धेशिया  विनोद वर्मा सईदुर्रहमान विशाल मद्धेशिया अनीस अहमद शिवम गुप्ता आकाश कुमार रिजवानुद्दीन लड्डू  संजय  सराफ हाजी इफ्तेखार अहमद जफर बाबुल समेत सैकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।