मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल साड़ी व्यापारियों के साथ हो रही धोखाधड़ी एवं आर्थिक फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्यवाही तथा SIT (विशेष जांच दल) गठन की मांग को लेकर पुलिस उपमहानिरीक्षक आज़मगढ़ मंडल (DIG)

सुनील कुमार सिंह से उनके आज़मगढ़ कार्यालय में मिला।
सुनील कुमार सिंह से उनके आज़मगढ़ कार्यालय में मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने मऊ के साड़ी व्यापारियों के साथ बाहरी व्यापारियों द्वारा किए जा रहे फ्रॉड, भुगतान फंसने एवं आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों को गंभीरता से उठाया और वाराणसी की तर्ज पर मऊ में भी SIT गठन की मांग की। एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि यदि शीघ्र SIT का गठन नहीं हुआ तो प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से भी मुलाकात करेगा।
इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से DIG महोदय को मऊ की प्रसिद्ध साड़ी का मोमेंटो भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया तथा उन्हें ज्ञापन भी सौंपा गया। DIG महोदय ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
इस दौरान मऊ साड़ी व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष जमाल अर्पण, महासचिव शफीकुर्रहमान कोठारी, युवा टीम से आज़म फैज़ी, ज़ुल्फ़िकार बनारसी एवं अयाज़ सिमको उपस्थित रहे।
