नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत प्रकाश, कर, जलकल व निर्माण विभागों संग समीक्षा बैठक,जल निकासी को सुदृढ़ बनाने हेतु मास्टर प्लान तैयार,होगा सेटेलाइट द्वारा सर्वे


मऊनाथ भंजन। पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने आज अपने कक्ष में नवयुग पालिका योजना के अन्तर्गत प्रकाश, कर, जलकल एवं निर्माण विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की जिसमें नगर के विकास, जीरणोद्धार एवं सुन्दरीकरण हेतु विस्तार से चर्चा कर लक्षित लक्ष्य की प्राप्ति हेतु स्थलों का चयन किया गया। इस संदर्भ में पालिकाध्यक्ष ने सम्बन्धित जेईयों को प्रस्ताव बनाकर उनके समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने बताया कि आज एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें राजवित्त आयोग, विकास शुल्क, सीएमएमएसवाई, स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, मुख्यमंत्री नव सृजन योजना, मुख्यमंत्री नगर उदय योजना, पण्डित दीन दयाल योजना, एसबीएम, उपवन योजना, अन्तोस्ठी स्थल आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। विशेषकर सरकार द्वारा आरम्भ की नयी ‘नवयुग पालिका योजना’ पर गहन विचार विमर्श करते हुये जीर्णाेद्धार हेतु स्थलों का चयन किया गया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नवयुग पालिका योजना के तहत प्रदेश भर में 58 निकायों का चयन किया गया है जिसमें मऊ नगर पालिका परिषद भी शामिल है।

उपरोक्त योजनाओं की समीक्षा के उपरान्त पालिकाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा जारी की गयी नयी योजना ‘नवयुग पालिका योजना’ के अन्तर्गत 10 करोड़ की लागत से हकीकतपुर मंगलम के सामने नागरिक सुविधा केन्द्र बनाने की मंजूरी वित्तीय वर्ष 2025-26 में मिल गयी है। इसका निर्माण कार्य सीएनडीएस द्वारा कराया जायेगा।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु आज एक विशेष समीक्षा बैठक की गयी जिसमें अछार में उत्सव भवन व पार्काें का सुन्दरीकरण, मुगलपुरा में पार्किंग, युसुफपुरा में रिकार्ड रूम, बन्धारोड का चौरीकरण, परदहा और कोल्हाड़ में प्राचीन स्थलों के सौन्दरीकरण, जलनिकासी के लिये नालों का निर्माण, ईवी चार्जिंग स्टेशन की स्थापना इत्यादि महत्वपूर्ण विकास योजनाओं को चयनित किया गया है। इसके लिये आवश्यकता पड़ने पर अन्य एक्पर्ट सर्वे एजेसियों को भी हायर किया जायेगा।

अर्शद जमाल ने आज की बैठक में लिये गये निर्णयों के मुताबिक सम्बन्धित जेईयों को प्रस्ताव बनाकर उनके समक्ष पेश करने का आदेश दे दिया है। उन्होंने बताया कि मऊ की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिये एक मास्टर प्लान भी बनाया जा रहा है जिसका सेटेलाइट द्वारा सर्वे कराया जायेगा।

 अरशद जमाल, लेखाकार त्रिलोकनाथ मिश्रा, कर अधीक्षक संतोष कुमार, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश व राजीव कुमार शुक्ला, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेशचन्द, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय आदि अधिकारीगण सम्मिलित रहे।


Uploaded Image