कोपागंज में जन आक्रोश महिला सम्मेलन व पदयात्रा, महिलाओं ने दिखाई एकजुटता


कोपागंज (मऊ)। कोपागंज क्षेत्र में जन आक्रोश महिला सम्मेलन एवं पदयात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया।

पदयात्रा की शुरुआत कोपागंज बाजार स्थित गौरीशंकर मंदिर से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए कसारा मोड़ के रास्ते भातकोल मोड़ पर जाकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने समाज में जागरूकता का संदेश दिया और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष  के साथ अनेक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे और उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण तथा उनके अधिकारों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए।

मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी समाज का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और सरकार भी उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे संगठित होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अपनी भूमिका निभाएं।

मंडल उपाध्यक्ष ममता पांडे ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही समाज और देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि आज समय की मांग है कि महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें और हर स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं और महिला हित में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौरान मंडल महामंत्री शत्रुघ्न सिंह अतुल त्रिपाठी आशुतोष गुप्ता किसान कनौजिया विद्या चंद्र यादव उमेश राम विनय गुप्ता सौफी राजभर अनूप खरवार राजू चौरसिया प्रियंका त्रिपाठी राम की केवली गुड़िया चांदनी किरण कुसुमसहित्य अन्य लोग उपस्थित रहे।
Uploaded Image Uploaded Image