नेताजी की जयंती पर मरीजों में वितरित किया गया दूध एवं फल, समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से मनाई जयंती

मऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव जी की जयंती के अवसर पर जनपद मऊ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष  दूधनाथ यादव जी के नेतृत्व में सेवा एवं जनकल्याण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल पहुंचकर भर्ती मरीजों के बीच दूध एवं फल का वितरण किया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी का संपूर्ण जीवन गरीबों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। नेताजी की जयंती पर जरूरतमंद मरीजों की सेवा करना उनके विचारों और समाजवादी सिद्धांतों को आत्मसात करने का एक छोटा सा प्रयास है। समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रही है।

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश सचिव अभिषेक मद्धेशिया ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी ने हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। उनके लिए राजनीति सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि जनसेवा और सामाजिक न्याय का संकल्प थी। आज उनकी जयंती पर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच दूध एवं फल वितरण कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। हमें उनके विचारों और संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

जिला महासचिव कुद्दुस अंसारी ने कहा कि नेताजी ने अपना पूरा जीवन गरीबों, किसानों, अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों के सम्मान एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उनके विचार आज भी समाजवादी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। नेताजी की जयंती पर सेवा कार्यों के माध्यम से उनके बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना गया। उपस्थित समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का संकल्प लिया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज उपाध्याय, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सोनी,प्रदेश सचिव उमेश यादव ,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष राजेश यादव ,राजेन्द्र यादव,अफजाल रामधनी चौहान ,अलंकार वीरेंद्र लोहिया ,दिनेश यादव,सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश यादव,मयंक पांडेय, सहित दर्जनों नेतागण मौजूद रहे 

Uploaded Image Uploaded Image