जनपद मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र में खीरीकोठा से पांती की तरफ जाने वाले संपर्क मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। किसी अज्ञात कारण के चलते एक बाइक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बाइक धू-धू कर जलने लगी। गनीमत रही कि बाइक सवार समय रहते बाइक से उतर गया, जिससे जान बच गई।घटना देर रात की बताई जा रही है। उस समय मार्ग पर आवाजाही भी कम थी। बाइक सवार ने जब बाइक से धुआं उठता देखा तो तुरंत बाइक से उतर गया।
कुछ ही देर में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाइक की टंकी, सीट, टायर और नंबर प्लेट सब जलकर काले पड़ गए थे। मौके पर सिर्फ लोहे का ढांचा बचा था। जली हुई बाइक देखकर मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर के लिए तो लोगों को लगा कि कोई बड़ी घटना हो गई है, लेकिन जब पता चला कि सवार सुरक्षित है तो लोगों ने राहत की सांस ली।बताया जा रहा है कि बाइक में किसी अज्ञात कारण से आग लगी। हालांकि आग लगने के सही कारण का पता जांच के बाद ही चलेगा।
