मऊ-- अमृत पब्लिक स्कूल के कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा तथा विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सार्थक किया।
इस वर्ष कशिश सिंह ने 96.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर रौनक मौर्य ने 96.4% अंक प्राप्त किए, जबकि आस्तिका पांडेय ने 95.8% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
इसके अतिरिक्त राजदीप सिंह एवं यश्वी सिंह ने 95% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कई अन्य विद्यार्थियों ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की भी सराहना की गई है, जिनके मार्गदर्शन से यह शानदार परिणाम संभव हो पाया।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की है कि विद्यार्थी भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और समाज का नाम रोशन करेंगे।
