मऊ। एस एन खत्री एक व्यक्ति नहीं बल्कि विचार रहे, जो मऊ की बेहतरी के लिए आजीवन सार्थक प्रयास करते रहे। श्री खत्री चिकित्सा क्षेत्र से लगायत सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार अग्रणी भूमिका में नजर आते रहे। जिन्हें मऊ जनपद में इंटरनेशनल संस्था रोटरी के संस्थापक सदस्य के रूप में भी जाना जाता रहा। उपरोक्त बातें अधिशासी अधिकारी नपा. दिनेश कुमार ने डॉ भीमराव जिला स्टेडियम में रोटरी क्लब प्राइड द्वारा आयोजित डॉ एस एन खत्री मेमोरियल डबल्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के अवसर पर कहा। रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल व सचिव विजय बहादुर पाल ने कहाकि डॉ खत्री के सद्प्रयासों का प्रतिफल रहा जो आज मऊ को मेडिकल हब के रूप में जाना जाता है। शुरुआती के दिनों के संघर्षशील चिकित्सकों में से एक डॉक्टर एसएन खत्री का मऊ के प्रति सार्थक योगदान को बुलाया नहीं जा सकता।
इस प्रतियोगिता में प्रथम खिताब विक्रांत व राजन की जोड़ी ने पाया। वहीं डॉक्टर ए के रंजन व रजनीकांत की जोड़ी दूसरे जबकि अनुपम चौबे व पुष्कर की जोड़ी तीसरे स्थान पर रही। प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब प्रशांत वर्मा ने जीता। विजेताओं को आयोजन अतिथि दिनेश कुमार यादव व डॉ शांतनु खत्री द्वारा मेडल, शील्ड व कप देकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब प्राइड द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता के संयोजक डॉ रघुनंदन अग्रवाल व मनीष सर्राफ रहे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से रोटरी क्लब प्राइड अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव विजय बहादुर पाल, सुशील अग्रवाल, मंटू सिंह, विपिन तिवारी, गिरिराज शरण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, डॉक्टर योगेंद्र यादव, अतुल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोगों उपस्थित रहे।
