ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर छात्र छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष पहल की. इस दौरान सतत विकास और स्वच्छ पर्यावरण के महत्व पर अपने विचार रखे। विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित पौधारोपण अभियान में भी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आवश्यक वस्तुओं जैसे कपड़े, खाद्य सामग्री एवं अन्य उपयोगी वस्तुओं का योगदान दिया। यह सहयोग विकास नगर के अग्निकांड पीड़ितों के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। इस अभियान का उद्देश्य प्रभावित परिवारों तक आवश्यक वस्तुएँ एवं सहायता पहुँचाना है , ताकि वे इस कठिन समय में संबल प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर डीन डॉ. मसूद आलम एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पियूष त्रिवेदी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ महेश कुमार ने कहा की विश्व पृथ्वी दिवस पर यह आयोजन विद्यार्थियों को प्रेरणा देंगी. यह सम्पूर्ण कार्यक्रम डॉ. श्वेता त्रिवेदी, कोऑर्डिनेटर, लीगल एड सेंटर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके कुशल निर्देशन एवं नेतृत्व में यह अभियान सुचारु रूप से संपन्न हुआ।
