इनर व्हील क्लब द्वारा सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सेवा कार्य।


इनर व्हील क्लब के तत्वावधान में, सरिता केडिया जी द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में एक सराहनीय सेवा कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर क्लब की ओर से दो सिलाई मशीनें, सिलाई किट, पर्याप्त मात्रा में कपड़े, कैंची तथा सिलाई कार्य में उपयोग होने वाली अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।इस केंद्र में वर्तमान में लगभग 35 लड़कियाँ सिलाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाएँ किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने की पूर्ण क्षमता रखती हैं और इस प्रकार का कौशल प्रशिक्षण उन्हें आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने की दिशा में प्रेरित करता है।इसी क्रम में उपाध्यक्ष डॉ अंजुला द्विवेदी जी ने भी प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को प्रदान की गई सिलाई मशीन के उपयोग पर अत्यंत महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने विस्तारपूर्वक समझाया कि किस प्रकार लड़कियाँ सिलाई मशीन के माध्यम से विभिन्न उपयोगी वस्तुएँ जैसे बैग, कुशन कवर, कपड़े आदि तैयार कर सकती हैं और उन्हें विक्रय कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान क्लब की सदस्याओं द्वारा वहाँ उपस्थित बालिकाओं को सेनेटरी पैड भी वितरित किए गए, जिससे स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया गया।इस सेवा कार्य में श्रीमती मीता जालान, श्रीमती निधि अग्रवाल, श्रीमती अंजू सक्सेना एवं अन्य सदस्याएँ सक्रिय रूप से सम्मिलित रहीं। सभी के सहयोग से यह परियोजना अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली रही।यह एक प्रेरणादायक एवं सराहनीय प्रोजेक्ट था, जिसने बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया।
Uploaded Image Uploaded Image