कार्यों की अनियमितता की शिकायत पर पहुंची लोकपाल,शिकायत की की विधिवत जांच,लगाई फटकार

विकासखंड फतेहपुर मंडाव के बनपोखरा ग्राम सभा में मनरेगा अंतर्गत कराए गए कार्यों की अनियमिता की लिखित शिकायत पर लोकपाल विनीता पांडेय के द्वारा गांव में पहुंचकर एक-एक बिंदुओं का विधिवत जांच किया गया जिसमें नाली निर्माण कार्य में नाली पर कहीं-कहीं पटिया नहीं लगाने पर जल जमाव एवं गंदगी का अंबार मिलने पर संबंधित टीम को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी की तत्काल इसको सही करते हुए साफ सफाई का उचित व्यवस्था कराया जाए तथा कई श्रमिकों की उपस्थिति उनके जॉब कार्ड पर दर्ज नहीं होने के कारण नाराजगी जाहिर की गई l जॉब कार्ड श्रमिकों का एवं ग्रामीण वासियों का बयान भी दर्ज किया गया जांच के समय पूर्व सूचना के बावजूद ग्राम पंचायत सचिव रोजगार सेवक एवं महिला मेट नदारत मिले जिन्हें कारण बताओं नोटिस जारी करने की चेतावनी के साथ खंड विकास से आए कर्मचारी के साथ चकमार्ग ,पोखरी खुदाई ,पंचायत सहायक सामग्री इत्यादि की विधिवत जांच किया गया तथा समस्त अभिलेख तलब कर लिये गए अभिलेखों की जांच मौका मुआयना व जॉब कार्ड श्रमिकों के बयान इत्यादि को ध्यान रखते हुए उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया l
Uploaded Image Uploaded Image