​नगर के सिंधी कालोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने के अस्थाई सर्विस लेन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए

​नगर के सिंधी कालोनी से रेलवे क्रॉसिंग तक जाने के अस्थाई सर्विस लेन की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।व्यापारियों रोगियों महिलाओं के साथ
Uploaded Image

साथ स्कूली बच्चों के आवागमन को सरल किया जाये।व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद मऊ के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष डॉ राम गोपाल के नेतृत्व में लोकप्रिय जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र से मिला और व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि महीनों से ओवर ब्रिज के निर्माण की आड़ में नगर का संपर्क पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।गलियों में गिरते और धक्का खाते हुए स्कूली बच्चों रोगियों व्यापारियों विशेषकर महिलाओं को आना जाना पड़ रहा है। डॉ गुप्त ने मांग किया कि नगर कोतवाली के पीछे के सड़क को अस्थाई रूप से खोल दिया जाए तो दुरूहता कम हो जाएगी ।इस अवसर पर युवा संगठन के जिलाध्यक्ष अजहर कमाल फैजी ने कहा कि स्कूलों के बच्चों की किताबें किसी भी एक स्थान से न बेची जाए इससे अभिभावकों का आर्थिक शोषण हो रहा है तथा भीटी चौक से अंधा मोड को सड़क को चौड़ी किया जाय जिससे डिवाइडर बनाने का लाभ यातायात के लिए मिल सके ।जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर सकारात्मक आश्वासन देते ने इस अवसर पर मुख्य रूप से कन्हैया लाल जायसवाल महातम यादव एकबाल अहमद नीरज अग्निवेश राजेश कुमार इफ्तेखार अहमद आदि दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।