मऊ में कायस्थ समाज को कार्यकारिणी से उपेक्षित कर भाजपा संगठन को कमजोर करने का किया गया प्रयास

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मऊ की कार्यकारिणी में कायस्थ समाज से किसी को शामिल न करके भाजपा संगठन को कमजोर करने का प्रयास हुआ है क्योंकि कायस्थ सर्वदा से देश हित में भारतीय जनता पार्टी को वोट देते है ।उक्त बाते अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मऊ के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव ने क
Uploaded Image

ही।
बैठक में कायस्थ मेधा सम्मान समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर विचार हुआ।गर्मी का मौसम शुरु हो गया है,निःशुल्क प्याऊ की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित हुआ।सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन मऊ के चुनाव में कायस्थ समाज से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी खड़ा करने का भी प्रस्ताव पारित हुआ।बीमार,गरीब तथा कमजोर परिवारों को सहायता प्रदान करने हेतु कोष जुटाने की जिम्मेदारी महामंत्री सुबोध श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव को दी गई।
कार्यसमिति द्वारा यह भी तय हुआ कि संगठन के खाते में सभी सदस्य 500 रुपए प्रतिमाह दान करेंगे।
बैठक का संचालन एडवोकेट रितेश तथा आभार उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने किया। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप,उपाध्यक्ष हरिंद्र लाल, चंद्रप्रकाश, अजय, प्रमोद,शशिकांत, अनिल, अशोक,सुबोध,राकेश, पुनीत सहित सभी चित्रांश पदाधिकारी उपस्थित रहे।