बेटियों के सपनों को साकार किया इनर व्हील क्लब मऊ ने

बेटियों के सपनों को साकार करने की दिशा में आज इनर व्हील क्लब मऊ नाथ भंजन द्वारा दो बेटियों के विवाह में सहयोग कर उन्हें जीवन की नई उड़ान दी गई। इस पुनीत अवसर पर बेटियों को दैनिक जीवनोपयोगी वस्तुओं के साथ-साथ साड़ी, वस्त्र, चुनरी, पायल एवं बिछिया के अतिरिक्त कुकर, मिक्सी, अटैची, चादर, कप-प्लेट, गद्दा, रजाई, तकिया, पलंग, बक्सा एवं छाता पर्स ओर ५००० ५००० धन राशि अनाज फल सोने की नथ सहित अनेक आवश्यक सामग्री स्नेहपूर्वक भेंट की गई तथा मेहंदी लगवाकर उनके इस विशेष दिन को और भी हर्षोल्लास से भर दिया गया।इस कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती कृति अग्रवाल एवं श्रीमती शिल्पी अग्रवाल रहीं, जिनके विशेष प्रयासों से यह सेवा कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। ओर लजीज व्यंजनों से सबका मन मोह लिया ।क्लब की अन्य सदस्याओं ने भी अपने स्नेह, समर्पण एवं उपहारों के माध्यम से बेटियों को आशीर्वाद प्रदान किया।
क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीना अग्रवाल जी ने भावपूर्ण शब्दों में कहा कि 'बेटियां भले ही पराया धन कही जाती हैं, परंतु उन्हीं से सपनों का साकार होना संभव होता है।' कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्याएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहीं, जहाँ सभी ने मिलकर मेहंदी लगाई तथा दुल्हनों को भी स्नेहपूर्वक मेहंदी लगाई गई। ढोलक की थाप पर बन्ना-बन्नी के मधुर गीत गूंजे, नृत्य-गान हुआ  'मेहंदी है रचने वाली हाथो  में गहरी लाली ,,और पूरे वातावरण को अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं मनमोहक बना दिया गया।इस अवसर पर श्रीमती नीलम सर्राफ जी, श्रीमती अंजुला द्विवेदी जी, रुचि जी, श्रीमती कृति अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल एवं श्रीमती पूनम गुप्ता जी ने भी अपने सुंदर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। उनका यह स्नेहपूर्ण सहभाग एक बेटी के लिए अत्यंत गर्व और आनंद का विषय रहा।
क्लब की सचिव श्रीमती अंजुला द्विवेदी जी ने सुंदर बन्ना-बन्नी गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई तथा श्रीमती शोभा थरड़ जी ने भी मधुर गायन से सभी को भावविभोर कर दिया। सोनी गुप्ता जी के ढोलक के थाप पर सब मगन मस्ट हो गए ।इस अवसर पर क्लब की संपादिका श्रीमती रितु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. सुधा त्रिपाठी जी, सोनी गुप्ता, डॉ. रुचिका मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य डॉ. आशा खत्री जी, डॉ. कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता, मीना लाल जी एवं आईएसओ निधि अग्रवाल डॉ रुचि अग्रवाल सहित सभी गणमान्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।सभी के संयुक्त प्रयासों से यह सेवा कार्य अत्यंत गरिमामय, हृदयस्पर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बेटियों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए स्नेह, आशीर्वाद और आत्मविश्वास के साथ विदा किया गया।