खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को अवकाश घोषित- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

मऊ। जनपद में खराब मौसम और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ ने कक्षा 8 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया है।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य विद्यालयों में कक्षा नर्सरी से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-शिक्षिकाओं और अन्य कर्मचारियों को विद्यालय में उपस्थित रहकर विभागीय कार्यों का नियमानुसार निर्वहन करना होगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Uploaded Image