उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मनोनीत नगर पालिका परिषद के सभासदों की सूची हुई जारी




 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मऊ नगर पालिका परिषद के लिए मनोनीत सभासदों की सूची जारी कर दी गई है। इस सूची में भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कांत राय सहित दीपू चौरसिया अविनाश सिंह अवधेश सोनकर तथा नेहा कपूर को सभासद मनोनीत किया गया है। 
शासन के इस निर्णय के बाद जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
​कृष्ण कांत राय सहित अन्य चारों कार्यकर्ता लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़कर संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। जिला मीडिया प्रभारी के रूप में उन्होंने सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि शासन ने उनकी कर्मठता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है।
​सूची जारी होते ही सभी मनोनीत सभासदों को दूरभाष द्वारा बधाईयों का क्रम शुरू हो गया। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। 

भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इन सभी लोगों के मनोनयन से नगर पालिका के विकास कार्यों में और गति आएगी।​विकास को मिलेगी नई दिशा
​कृष्ण कांत राय ने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूँगा। नगर पालिका क्षेत्र की समस्याओं के निस्तारण और विकास कार्यों को धरातल पर उतारना मेरी प्राथमिकता होगी।
इस अवसर पर राकेश तिवारी अश्वनी सिंह धर्मेंद्र राय डा.अमित सिंह अखंड प्रताप सिंह विशाल चौहान संजय सिंह अशोक यादव इत्यादि उपस्थित रहे।