मऊ। इनर व्हील क्लब मऊ द्वारा आज डिस्ट्रिक्ट 312 की चेयरमैन मधु कमानी जी के चेयरमैन विजिट कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। गोरखपुर से मऊ पहुंचीं मधु कमानी जी का क्लब की सदस्यों द्वारा बलिया मोड़ पर माला पहनाकर जोरदार एवं आत्मीय स्वागत किया गया।
चेयरमैन विजिट के दौरान क्लब द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सेवा कार्यों और प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कराया गया। इस अवसर पर हैप्पी स्कूल, जिला अस्पताल में इनर व्हील वाटिका तथा जरूरतमंद व्यक्ति को ई-रिक्शा प्रदान करने सहित विभिन्न सेवा प्रकल्पों का आयोजन किया गया। इन प्रकल्पों के माध्यम से क्लब ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।
इसके पश्चात आर.एस. पैलेस में क्लब की सदस्यों के साथ विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में क्लब द्वारा विभिन्न वर्टिकल्स के अंतर्गत किए गए सामाजिक एवं सेवा कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। क्लब की गतिविधियों और प्रकल्पों की सराहना करते हुए चेयरमैन मधु कमानी जी ने सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों के योगदान के लिए धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ज्योति सिंह, सचिव विनीता पांडे, कोषाध्यक्ष कीर्ति अग्रवाल, एडिटर निधि अग्रवाल, आईएसओ अनीता सिंह, कोऑर्डिनेटर रूचिका मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट अंजला द्विवेदी सहित कुसुम वर्मा, सुनीता खंडेलवाल, सोनी गुप्ता, मीता जालान, रंजना जालान, रिचा सिंह, नीलम, शरत चंदन, साधना एवं क्लब की अन्य सदस्याएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम पूरे उत्साह, आत्मीयता और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। क्लब की सदस्यों ने भविष्य में भी समाजहित में इसी प्रकार निरंतर सेवा प्रकल्प संचालित करने का संकल्प लिया।
