Inner Wheel के तत्वाधान में रविवार को रंगोत्सव का रंगारंग कार्यक्रम अत्यंत हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग चालीस सदस्याएँ उपस्थित रहीं और सभी ने रंगों के इस पावन उत्सव का भरपूर आनंद उठाया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्षा मीना अग्रवाल जी ने की। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने सभी में उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।इस अवसर पर रंगोत्सव की संयोजक नीलम सर्राफ, मधु कपूर जी, विद्या चौहान जी, भूमिका कपूर जी एवं रिचा त्रिपाठी जी ने अत्यंत सुसज्जित एवं सुंदर आयोजन की प्रस्तुति दी। उनके कुशल संचालन और समर्पण से कार्यक्रम आकर्षक और यादगार बन गया।
सभी सदस्याओं ने एक-दूसरे को गुलाल एवं रंग लगाकर प्रेम, सौहार्द और अपनत्व का संदेश दिया। मनोरंजक खेलों और मनमोहक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लास से भर दिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत क्लब के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली सदस्याओं — रुचिका मिश्रा, रितु अग्रवाल, अंजुला द्विवेदी एवं निधि अग्रवाल — को सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब की पूर्व पीढ़ी से जुड़ी आदरणीय हस्तियों आशा खत्री जी, शरद टंडन जी एवं मीना अग्रवाल जी को भी सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया।
समस्त आयोजन प्रेम, एकता और सेवा भावना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा।
