मऊ। बढ़ते बिजली बिलों एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को लेकर शुक्रवार, 28 फरवरी को जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने किया।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) मऊ को ज्ञापन सौंपकर बिजली बिलों में सुधार एवं उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को अत्यधिक एवं त्रुटिपूर्ण बिल भेजे जा रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में मीटर रीडिंग की अनियमितता, गलत बिलिंग और बढ़ी दरों के कारण लोग परेशान हैं।
पूर्व शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा कि आम जनता पहले से ही महंगाई की मार झेल रही है, ऐसे में बढ़े हुए बिजली बिल लोगों के लिए अतिरिक्त बोझ साबित हो रहे हैं। उन्होंने मांग की कि विभाग तत्काल बिलों की जांच कर त्रुटियों को दूर करे तथा उपभोक्ताओं को राहत प्रदान करे। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान विष्णु प्रकाश कुशवाहा, ब्रह्मानंद पांडेय, रवि खंडेलवाल, हंसनाथ तिवारी, संजय चौहान, रमन पांडेय, अनिल कुमार, अरविंद यादव, रामकर, आरती प्रजापति सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, लेकिन कार्यकर्ताओं में बिजली बिल की अनियमितताओं को लेकर गहरा रोष देखा गया। कांग्रेस पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के हित में पार्टी का संघर्ष आगे भी जारी
