CTET परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए 'सॉल्वर' गिरफ्तार


 पुलिस अधीक्षक मऊ, इलामारन जी के निर्देशन में प्रतियोगी परीक्षाओं को सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री कृष राजपूत के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह व कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा अमृत पब्लिक स्कूल, सहादतपुरा में आयोजित CTET की प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान बायोमेट्रिक जांच में संदिग्धता पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक/प्रिंसिपल की सूचना प्राप्त हुई जांच में ज्ञात हुआ कि मूल अभ्यर्थी सोना सम्राट मौर्या के स्थान पर सुशील कुमार वर्मा नामक व्यक्ति कूट रचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा दे रहा था। अभियुक्त सुशील कुमार वर्मा पुत्र वकील वर्मा नि0 ग्राम पकड़ी हरख बसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष को परीक्षा केन्द्र से समय करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया तथा उक्त के सम्बंध में मु0अ0सं0 43/2026 धारा 112(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS एवं 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 पंजीकृत किया गया। तथा चालान न्यायालय किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1.


सुशील कुमार वर्मा पुत्र वकील वर्मा नि0 ग्राम पकड़ी हरख बसन्त थाना पकड़ी जनपद बलिया उम्र करीब 30 वर्ष

वाँछित अभियुक्त का विवरणः-
1.सोना सम्राट मौर्या पुत्र देवेन्द्र कुमार मौर्या निवासी कसेसर पोस्ट कुसुन्दर थाना भीमपुरा जनपद बलिया

बरामद सामग्री का विवरणः-
1.आधार कार्ड ,प्रवेश पत्र ,मूल अभ्यर्थी आधार कार्ड ,उत्तर पंजिका की छाया प्रति
पजीकृत अभियोंग-
1.मु0अ0सं0 43/2026 धारा 112(2), 319(2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) BNS एवं 13 उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 थाना कोतवाली मऊ

गिरफ्तारकर्ता टीम:-
1. प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
2. उ.नि. देवेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ
3. का. राकेश कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ