बागेश्वर धाम छतरपुर में मऊ के भक्तों द्वारा किया जाएगा सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ 


मऊ-- अध्यात्म जगत में एक मजबूत स्तंभ, आस्था एवं विश्वास के केंद्र श्री बागेश्वर धाम छतरपुर मध्य प्रदेश में आगामी 12 फरवरी को सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ आयोजन किया गया है। श्री बागेश्वर धाम महाराज द्वारा उक्त हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम के नेतृत्व का भार हनुमत कृपा सेवा समिति मऊ को सौपा गया है। जिससे मऊ जनपद सहित पूर्वांचल के सभी भक्तशिष्य मंडलों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।
हनुमत कृपा सेवा समिति प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल "चंदू बाबू" ने बताया कि आगामी 15 फरवरी को बागेश्वर धाम महाराज द्वारा अपने आश्रम पर 300 से अधिक कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसके उपलक्ष्य में कार्यक्रम से पूर्व 12 फरवरी को सवा लाख श्री हनुमान चालीसा पाठ का संकल्प लिया गया है। इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिष्य भक्त मंडल उपस्थित रहेंगे। लेकिन महत्वपूर्ण बात यह की श्री हनुमान चालीसा पाठ के नेतृत्व का भार बागेश्वर धाम महाराज द्वारा मऊ जनपद के शिष्य भक्त मंडल को सौपा गया है। इस निर्णय से भक्त मंडल में उत्साह व्याप्त हो गया है। मऊ से लगभग 300 से अधिक की संख्या में हनुमत कृपा सेवा समिति से जुड़े लोग अपने-अपने साधनों से बागेश्वर धाम छतरपुर पहुंचेंगे। 
आपको बता दें


कि इस सामूहिक विवाह में कन्याओं को भेंट स्वरूप देने के लिए हनुमत कृपा सेवा समिति के ही प्रमुख सदस्य सौरभ बरनवाल व अंकित बरनवाल द्वारा 300 बर्तनों का ड्रम सेट भी गत दिनों भेंट किया गया। जिसे संस्था प्रमुख चंद्रशेखर अग्रवाल, पवन पांडेय, रवि बरनवाल, अरुण वर्मा, कैलाशचंद जायसवाल इत्यादि के माध्यम से श्री बागेश्वर धाम छतरपुर पहुंचा दिया गया है।