रतनपुरा (मऊ)पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत इंदारा–फेफना जंक्शन रेल मार्ग पर स्थित रतनपुरा रेलवे स्टेशन और इसके समीप रतनपुरा–भीमपुरा चौराहा क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की निधि से लगाई गई हाई मास्ट लाइटें कई महीनों से खराब पड़ी हैं।
उक्त कार्य की कारदाई संस्था हाई लाइट्स पोल, फ्लैग मास्ट पोल और एलईडी (LED) लाइट हरियाणा की विपिन एस टी पोल्स प्राइवेट लिमिटेड, हिसार थी। खराब लाइटों के कारण रेलवे स्टेशन परिसर के कुछ हिस्से और सड़क मार्ग, रेलवे क्रॉसिंग व प्रमुख चौराहे पर अंधकार व्याप्त है, जिससे यात्रियों, महिलाओं, बुजुर्गों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रतनपुरा रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में विधायक निधि से स्थापित फ्लैग एण्ड हाई मास्ट लाइट, जिसमें लगभग दस एलईडी लाइटें लगी थीं, और रतनपुरा–भीमपुरा चौराहा पर लगी दूसरी हाई मास्ट लाइट लंबे समय से बंद पड़ी हैं। वर्तमान में ये केवल शोपीस के रूप में मौजूद हैं।
समाजवादी विचारक एवं जन अधिकारों के सजग प्रहरी निसार अहमद ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रेलवे प्रांगण में स्थापित हाई मास्ट लाइट की जिम्मेदारी रेलवे विभाग को अनुकम्पा के आधार पर लेकर तत्काल मरम्मत करानी चाहिए। वहीं रतनपुरा–भीमपुरा चौराहा पर लगी लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी विद्युत विभाग अथवा किसी अन्य एजेंसी या उक्त कारदायी संस्था को दी जाए, ताकि आम नागरिकों और राहगीरों को राहत मिल सके।
निसार अहमद ने सवाल उठाया कि सांसद, विधायक या क्षेत्र पंचायत जैसी जनप्रतिनिधि निधियों से लगाई गई सुविधाओं की खराबी के बाद रखरखाव की जिम्मेदारी आखिर किस विभाग की होती है। उन्होंने कहा कि जब स्थापना के समय जिम्मेदारी तय नहीं होती, तो जनसुविधाएं कुछ समय बाद अनुपयोगी होकर जनता के लिए परेशानी बन जाती हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यह पूरी प्रक्रिया केवल दिखावे तक सीमित न रहे और क्या यह स्थिति सरकारी धन के दुरुपयोग की श्रेणी में नहीं आती। जनता के टैक्स के पैसे से लगाई गई सुविधाओं को समय पर दुरुस्त न करना प्रशासनिक उदासीनता का स्पष्ट उदाहरण है।
निसार

अहमद ने मांग की कि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि निधि से कराए जाने वाले कार्यों में स्थापना के साथ-साथ संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की स्पष्ट रूप से तय की जाए। साथ ही संबंधित विभागों से तुरंत संज्ञान लेकर बंद पड़ी हाई मास्ट लाइटों को शीघ्र चालू कराने की मांग की।
अहमद ने मांग की कि भविष्य में किसी भी जनप्रतिनिधि निधि से कराए जाने वाले कार्यों में स्थापना के साथ-साथ संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित विभाग की स्पष्ट रूप से तय की जाए। साथ ही संबंधित विभागों से तुरंत संज्ञान लेकर बंद पड़ी हाई मास्ट लाइटों को शीघ्र चालू कराने की मांग की।
इस अवसर पर हरिन्दर राजभर, नागेंद्र सिंह, अतुल सिंह, संतोष यादव मुन्ना, राम प्यारे गौतम सहित कई स्थानीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी हाई मास्ट लाइटें जल्द ठीक करने की मांग किया है।
