सपा कार्यालय पर सुनार समाज के कुल गुरु संत नरहरी दास एवं समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई


मऊ। समाजवादी पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आज जनपद कार्यालय पर सुनार समाज के कुल गुरु संत नरहरि दास जी एवं महान समाज सुधारक संत रविदास जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव


जी ने दोनों संतों के जीवन दर्शन और वर्तमान राजनीति में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। गोष्ठी को संबोधित करते हुए सोनार व व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष शिवम सोनी  ने कहा, "संत नरहरी दास जी ने हमें सिखाया कि भक्ति और कर्म अलग नहीं हैं। उन्होंने अपने कौशल और अध्यात्म के जरिए समाज को नई दिशा दी समाजवादी नेता अभिषेक मद्धेशिया ने कहा की आज जब समाज को जातियों में बांटने की कोशिश हो रही है, तब इन संतों के विचार ही हमें एकजुट रख सकते हैं।"
"समाजवादी पार्टी हमेशा से 'सर्वजन हिताय' के मार्ग पर चली है, जो इन्हीं महापुरुषों की विचारधारा से प्रेरित है।"
"हमें संतों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ना होगा।"
कार्यक्रम का संचालन महासचिव कुद्दुस अंसारी ने किया इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ,जिला उपाध्यक्ष शिवचंद्र राम उमेश यादव ,राजेश मद्धेशिया, अखिलेश भारती, रत्नेश भारती, अंकित वर्मा ,चंद्रकांत मौर्य , सुनार समाज के प्रतिनिधि तथा समाजवादी पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।